फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Another accused of gang rape of Mumbai makeup artist arrested

Rampur News: मुंबई की मेकअप आर्टिस्ट से सामूहिक दुष्कर्म का एक और आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Another accused of gang rape of Mumbai makeup artist arrested
रामपुर। मुंबई की एक मेकअप आर्टिस्ट को बंधक बनाकर दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करने और मारपीट के मामले में नामजद एक और आरोपी चमरौवा निवासी लतीफ मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इस तरह अब तक तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि जिला पंचायत सदस्य इम्तियाज हुसैन चिंटू समेत छह आरोपी अभी फरार हैं।शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मुंबई में मेकअप आर्टिस्ट का काम करती है। उसने पिछले दिनों दिल्ली जीआरपी में एक मुकदमा दर्ज कराया था। घटना स्थल रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र का होने की वजह से इस मुकदमे को शहजादनगर थाने में स्थानांतरित कर दिया गया था। युवती ने तहरीर में कहा कि उसकी जमीन शहजादनगर क्षेत्र के एक गांव में है। उसके नाना की गांव में 350 बीघा जमीन भी है, जिस पर उसके रिश्तेदारों की नजर है।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि 13 मार्च को उसके रिश्तेदार ने उसका अपहरण कर लिया और उसे गाड़ी में डालकर गांव ले गए। उसे दो दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और मारपीट करते हुए ट्रेन में बैठा दिया। ट्रेन से वह दिल्ली पहुंची और जीआरपी में अपनी शिकायत दर्ज कराई। शहजादनगर थानाध्यक्ष अमरनाथ वर्मा ने बताया कि इस मामले में एक और आरोपी चमरौवा निवासी लतीफ मौलाना उर्फ लतीफ को गिरफ्तार कर लिया है। नौ में से अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed