फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Anger among lawyers on the order to demolish the chamber, strategy made for agitation

Rampur News: चेंबर तोड़े जाने के आदेश पर वकीलों में आक्रोश, आंदोलन की बनाई रणनीति

Fri, 07 Feb 2025 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 07 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Anger among lawyers on the order to demolish the chamber, strategy made for agitation
रामपुर। चेंबर तोड़े जाने को लेकर वकीलों में उबाल है। बार एसोसिएशन ने चेंबर तोड़कर कोर्ट रूम बनाए जाने के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को एक बार फिर आपात बैठक बुलाई है। बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। घोषणा की गई यदि चेंबर तोड़े गए तो वकील बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

न्याय विभाग की ओर से 28 जनवरी को एक आदेश जारी कर यह जानकारी दी गई थी कि वकीलों के चेंबर को ध्वस्त कर यहां पर कोर्ट भवन बनाया जाना है। इसलिए सभी अधिवक्ता अपना सामान समेट लें। इस जानकारी के बाद वकीलों में खलबली मच गई है। वकीलों ने चेंबर तोड़े जाने का विरोध जताना शुरू कर दिया है। इसको लेकर वकीलों ने हाईकोर्ट व जिला जज के साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था। इसके साथ ही बार काउंसिल के चेयरमैन से भी सहयोग मांगा हैा। बृहस्पतिवार को इस मामले में बार एसोसिएशन व लायर्स एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हुई,जिसमें कहा कि बार सभागार में शुक्रवार को दोपहर तीन बजे सभी सदस्यों की बैठक बुलाई गई है,जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने सभी वकीलों से इस बैठक में शामिल होने की अपील की है। चेतावनी दी कि चेंबर को तोड़ने नहीं दिया जाएगा। वकील एक जुट होकर आंदोलन करेंगे। आपात बैठक की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अमला एक्टिव हो गया है। प्रशासन की नजर वकीलों की गतिविधियों पर टिक गई है। खुफिया विभाग को भी सक्रिय कर दिया गया है। अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू व संचालन महासचिव कौशलेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सिराज अहमद खां, महासचिव दिनेश चंद्र चौरसिया, संजीव यादव, जाहिद अली, रईस अहमद, राहुल गुप्ता, अरविंद सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन




चेंबर टूटने से 500 वकील होंगे प्रभावित
12 कक्ष के नए कोर्ट रूम के निर्माण के लिए वकीलों के चेंबर तोड़े जाने हैं। इस तरह चेंबर टूटने से करीब 500 से ज्यादा वकील प्रभावित होंगे। बार के पदाधिकारी इसी बात को लेकर चितिंत भी नजर आ रहे हैं। वकीलों को चेंबर डालने के लिए कोई स्थान नहीं मिल रहा है,जिससे उनके सामने संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed