{"_id":"57daf5d24f1c1bf504d47973","slug":"anchora-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐंचोरा बवाल में 23 को जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐंचोरा बवाल में 23 को जेल
अमर उजाला ब्यूरो/ मिलक रामपुर
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के ऐंचोरा गांव में दो समुदायों के बीच हुए बवाल में गिरफ्तार 23 लोगों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। इधर, पुलिस ने मामले में नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी।
पटवाई थाना क्षेत्र के ऐंचोरा गांव में बुधवार की सुबह दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। दोनों ओर से जमकर पथराव और फायरिंग हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 30 नामजद और 40-50 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। साथ ही 22 लोगों को गिरफ्तार किया था। देररात एक और आरोपी को पकड़ लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार सभी 23 आरोपियों को रामपुर में कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
जेल गए आरोपियों में एक पक्ष से नितिन, जसवंत सिंह गंगवार, केहरी प्रसाद, मनोज, खूबकरन, सतीश, राजीव कुमार, रामपाल, ताराचंद, राजेंद्र, राम बाबू शर्मा, जय सिंह तथा दूसरे पक्ष से रियासत, सुबराती, नन्हे, रईस, इमरान, बफाती, फजल, शकूर अहमद, शमशाद, इस्माइल, छोटे शामिल हैं। सीओ दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं तथा पुलिस दबिश दे रही है।