फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Amroha and Rampur teams in semi-finals

Rampur News: अमरोहा और रामपुर की टीमें सेमीफाइनल में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Amroha and Rampur teams in semi-finals
रामपुर। केपी सिंह मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में अमरोहा ने बरेली और रामपुर क्रिकेट अकादमी ने पायनियर क्लब को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

रजा टेक्सटाइल्स स्थित ज्वाला क्लब के मैदान में खेले जा रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। पहला मुकाबला अंसारी वारियर्स अमरोहा और अफरीदी बरेली एलेवन बरेली के बीच खेला गया। टास जीतकर अंसारी वारियर्स अमरोहा के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
टीम ने 20 ओवर में 238 रनों का स्कोर खड़ा किया। ये अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा। अमरोहा की ओर से अरशू खान ने सबसे ज्यादा 34 गेंदों में 91 रन बनाए। जवाब में में आई अफरीदी बरेली एलेवन की टीम 119 रन बनाकर सिमट गई। अंसारी वारियर्स अमरोहा को 119 रन से विजयी घोषित कर दिया गया। मैन ऑफ द मैच का खिताब अंसारी वारियर्स अमरोहा टीम के अरशू खान को दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला मुकाबला रामपुर क्रिकेट अकादमी और पायनियर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टास जीतकर पायनियर क्रिकेट क्लब के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 20 ओवर में 94 रन बनाया। आदित्य सक्सेना ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। जवाब में रामपुर क्रिकेट अकादमी ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रकार रामपुर क्रिकेट अकादमी की टीम को छह विकेट से जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच का खिताब रामपुर क्रिकेट अकादमी के सिद्धार्थ जैन को दिया गया। उन्होंने शानदार शानदार गेंदबाजी कर 14 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इस अवसर पर अमित ठाकूर, अविनाश पटेल ,विक्की सक्सेना, विनय शर्मा, संजू शर्मा, शिवम भारद्वाज, पराग मणि वशिष्ठ, विनोद, सुल्तान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed