{"_id":"69add7a4da0046f98a0803b4","slug":"ambulance-overturned-after-hitting-a-pole-five-people-including-an-innocent-child-injured-rampur-news-c-282-1-smbd1027-165828-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पोल से टकराकर पलटी एंबुलेंस, मासूम समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पोल से टकराकर पलटी एंबुलेंस, मासूम समेत पांच घायल
Mon, 09 Mar 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
मिलक। पंजाब से बरेली जा रही एक निजी एंबुलेंस नेशनल हाईवे पर एक पोल से टकराकर पलट गई, जिससे उसमें सवार मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हादसा रविवार सुबह नेशनल हाईवे पर मिलक जीरो प्वाइंट के पास भैरव बाबा मंदिर के सामने हुआ। जिला बरेली के थाना कुलड़िया क्षेत्र के ग्राम बडेपुरा निवासी कुंवर पाल पिछले एक माह से चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में उपचार करा रहे थे। स्वास्थ्य में सुधार होने पर रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
इसके बाद वह निजी एंबुलेंस से अपनी भाभी गंगा और तीन वर्षीय भतीजे लवी के साथ अपने गांव वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में मिलक के पास भैरव बाबा मंदिर के सामने अचानक एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पोल से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
हादसे में कुंवर पाल के सिर में चोट आई, और चंडीगढ़ के नाडा सेक्टर 12 निवासी एंबुलेंस चालक रवि और एक अन्य चालक गैरी तथा एंबुलेंस में बैठी कुंवर पाल की भाभी गंगा और लवी भी घायल हो गए। चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया।