फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ambulance coming to Shahbad with delivery person collides with dumper, four injured

Rampur News: प्रसूता को लेकर शाहबाद आ रही एंबुलेंस डंपर टकराई, चार घायल

Tue, 06 Aug 2024 05:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 06 Aug 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Ambulance coming to Shahbad with delivery person collides with dumper, four injured
शाहबाद (रामपुर)। शराब के नशे में प्रसूता को लेकर आ रहे एंबुलेंस के चालक ने डंपर में पीछे टक्कर मार दी। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक भाग गया। इस हादसे में प्रसूता समेत चार महिलाएं घायल हुई हैं।
विज्ञापन

ढकिया चौकी क्षेत्र के ओसी गांव निवासी आरिफ की पत्नी गुलाफ्शां को सोमवार रात 10 बजे प्रसव पीड़ा हुई। रामपुर पीएचसी पर तैनात एंबुलेंस कर्मी प्रसूता गुलाफ्शां, सास मुन्नी, जेठानी जानवी, गांव की आशा कार्यकर्ता खेरून निशा को लेकर आ रहे थे। शाहबाद के आंवला रोड स्थित रम्पुरा के पास आगे चल रहे डंपर में एंबुलेंस चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस में बैठी महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं ईएमटी भी घायल हो गईं। हादसे के बाद मौका पाकर चालक भाग गया। ईएमटी ने बताया कि एंबुलेंस चालक शराब के नशे में था और उसको भी गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद आशा की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed