फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ambulance carrying bodies of Khalistani terrorists collided, bodies sent in another vehicle

Rampur News: खालिस्तानी आतंकियों के शव लेकर जा रही एंबुलेंस टकराई, दूसरे वाहन से भेजे शव

Thu, 26 Dec 2024 11:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 26 Dec 2024 11:38 AM IST
विज्ञापन
Ambulance carrying bodies of Khalistani terrorists collided, bodies sent in another vehicle
रामपुर। पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए तीन खालिस्तानी आतंकियों के शव लेकर पंजाब जा रही एंबुलेंस मंगलवार रात रामपुर में हादसे का शिकार हो गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन पुलिस प्रशासन ने एंबुलेंस की वैकल्पिक व्यवस्था कर शवों को पंजाब भिजवाया। दूसरी एंबुलेंस में शवों के रखने के समय पुलिस ने बाईपास मार्ग को सील कर दिया। इस बीच शवों को पंजाब रवाना करने में करीब घंटेभर का समय लग गया। एंबुलेंस किस वाहन से टकराई, इसका पता पुलिस घटना के दूसरे दिन बुधवार को भी नहीं लगा सकी। न ही इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज हुई है। हाालंकि, पुलिस सूत्रों का दावा है कि एंबुलेंस आगे चल रहे एक अन्य वाहन के ब्रेक लगाने की वजह से टकराई है।
विज्ञापन

सोमवार को पीलीभीत के पूरनपुर में खालिस्तानी तीन आतंकियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मार गिराया था। पोस्टमार्टम के बाद इनके शवों को पंजाब पुलिस एंबुलेंस से गुरुदासपुर ले जा रही थी। मंगलवार रात 11:45 बजे पंजाब पुलिस की एंबुलेंस लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर अजीतपुर बाईपास से गुजर रही थी। उसी दौरान पुल के नजदीक यह एंबुलेंस किसी दूसरे वाहन से टकरा गई। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन एंबुलेंस का रेडिएटर क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन

एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने और दूसरी एंबुलेंस के लिए पंजाब पुलिस ने रामपुर पुलिस से मदद के लिए घटना की जानकारी दी थी। एसपी विद्या सागर मिश्र, एएसपी अतुल श्रीवास्तव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग से एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई। मौके पर पहुंची दूसरी एंबुलेंस से आतंकियों के शवों को पंजाब के लिए रवाना किया गया था। एंबुलेंस रवाना होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि अज्ञात वाहन से एंबुलेंस टकरा गई थी। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना के बाद रामपुर से एंबुलेंस की वैकल्पिक व्यवस्था कराकर आतंकियों के शवों को पंजाब के लिए रवाना किया गया है। एंबुलेंस किस वाहन से टकराई है, इस संबंध में एसपी ने कहा कि इस प्रश्न का उत्तर अभी नहीं मिल पाया है और न ही पंजाब पुलिस कुछ बता रही है। एसपी ने ये भी बताया कि इस हादसे के संबंध में सिविल लाइंस थाने में पंजाब पुलिस या क्षतिग्रस्त हुई एंबुलेंस चालक की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर मिलती है तो एफआईआर दर्ज करेंगे।

क्षतिग्रस्त एंबुलेंस कहां, पुलिस को भी नहीं मालूम
सिविल लाइन थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को पंजाब पुलिस मरम्मत के लिए ले गई है। पंजाब पुलिस एंबुलेंस की मरम्मत किस वर्कशॉप पर कराने ले गई है, इसकी जानकारी मुझे भी नहीं है। इतना पता चला है कि एंबुलेंस के आगे कई गाड़ियां चल रही थीं। इसी बीच एंबुलेंस के आगे के एक वाहन चालक ने ब्रेक लगाया तो उसी में एंबुलेंस भिड़ गई थी।

लखनऊ से पंजाब तक घनघनाए फोन
हादसे के बाद लखनऊ से लेकर पंजाब तक फोन घनघनाते रहे। हादसे के बाद पीलीभीत से लखनऊ तक के अफसरों ने स्थानीय
अधिकारियों से संपर्क साधा। रामपुर पुलिस अफसरों के पास पंजाब पुलिस के अधिकारियों तक के फोन घनघनाते रहे।

बाईपास को डेढ़ घंटे तक रखा सील
हादसे के बाद अजीतपुर बाईपास को पुलिस ने डेढ़ घंटे तक सील रखा। इस दौरान इधर से गुजरने वाले वाहनों को शहर के भीतर से गुजारने शुरू कर दिए। रास्ता साफ होने के बाद बाईपास का डायवर्जन खोला गया।



आतंकियों के शवों को लेकर जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई थी। यहां से दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था कराकर शवों को भेज दिया गया। एंबुलेंस किस वाहन से टकराई, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। इसका पता कराया जा रहा है। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। -विद्या सागर मिश्र, एसपी

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article