फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ambedkar jayanti celebrated

संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलकर होगी समाज और देश की उन्नति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
ambedkar jayanti celebrated
रामपुर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर उन्नत समाज का निर्माण करने और देश की उन्नति के लिए जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राजकीय महिला डिग्री कालेज में डॉ. भीमराव आंबेडकर व्यक्तिव एवं कृत्य विषय पर हुए कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचारों को अपनी जिंदगी में लाने की जरूरत है। उनके विचार आज के दौर में हमारे देश और समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान डॉ.प्रीति लता सिंह, डॉ. सुनीता जायसवाल, डॉ. मनोरमा चौहान और डॉ. मोहम्मद कासिम ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में भारतीय जनता पार्टी की ओर से हुए डॉ. आंबेडकर जयंती समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी ने कहा कि भारत के संविधान का प्रत्येक नागरिक को पालन करना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है। कपिल आर्य, मुस्तफा हुसैन, महा सिंह राजपूत, मनोज कुमार, इम्तियाज हुसैन, रियासत अली, कुंवर बहादुर राजपूत, मोहनलाल सैनी, लालमन तोमर, गजेन्द्र राजपूत, शुएब हैदर, ओमकार दिवाकर, रऊफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भावाधस की ओर से कोसी मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर में हुए समारोह में भावाधस के राष्ट्रीय प्रमुख भीम अनार्य ने कहा कि आज डॉ.आंबेडकर को हर जाति धर्म और देश के लोग मान रहे हैं। इसका श्रेय देश और प्रदेश की वर्तमान सरकार को जाता है। इस मौके पर शंकर लाल बब्लू, कमल द्रविड़, राजेंद्र वाल्मीकि, पवन अनार्य, कमल आंबेडकर, हरि भजन, माइकल, प्रेम प्रकाश, दिलीप वाल्मीकि, रजत वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यालय साईं बिहार कालोनी में भी आंबेडकर जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष जगदीश सरन पटेल, भानू प्रताप सिंह यादव, गोविंद सिंह यादव मोनू आदि मौजूद रहे।
बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सागर ने कहा कि यदि आज बहुजन समाज सुरक्षित है तो बाबा साहब के संविधान की वजह से है। बाबा साहब के सपनों को पूरा करना है और बहुजन को एकजुट होकर ताकत में आना होगा। दर्पण गौतम, मोहन स्वरूप सैनी, नवनीत यदुवंशी, विशंभर सागर, रामदेव सागर, नजमी खान, फरीद खान आदि मौजूद रहे।
डॉ. भीमराव आंबेडकर संग्रहालय एवं पुस्तकालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं समाजोत्थान विषय पर अस्थायी छाया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान सचिन कुमार, दीपसिंह, रोहित कुमार,दीक्षा,आरती, कुलदीप आदि ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। दीपक कुमार, अरविंद कुमार सिंह, दयाराम सैनी का सहयोग रहा।
आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर डॉ. आंबेडकर की जयंती पर हुई गोष्ठी में जिला प्रभारी फैसल खां लाला ने कहा कि बाबा साहेब वह शख्सियत थे जिन्होंने हमारे मुल्क हिन्दुस्तान को सबसे बेहतरीन संविधान बनाकर मुल्क को सुनहरी राह दिखाई। इस मौके पर नरगिस खान,समीना बी, आसिफ मियां आदि मौजूद रहे।
भारतीय बौद्ध महासभा की जिला इकाई के तत्वावधान में पनवड़िया स्थित तथागत सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्थान में पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एएसपी डॉ. संसार सिंह ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को विश्व के महान विभूतियों में से एक बताया। समारोह को भारतीय बौद्ध महासभा के प्रांतीय महामंत्री डॉ. ए के गौतम, राजकीय रजा पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अरुण कुमार, डॉ.केदार सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. सी एल चंचल, डॉ. लीलावती ,डॉ. भारत सिंह ,आर के प्रभाकर डॉ .जेपी आंबेडकर ,सत्यपाल सिंह बादल आदि मौजूद रहे।
विश्व हिन्दू परिषद की ओर से डॉ. आंबेडकर जयंती पर निकली शोभा यात्रा का ईश्वर नसिॅग होम स्टार चौराहे स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष अनिल वशिष्ठ, अमरनाथ वाल्मीकि, संजय जैन, माधव गुप्ता, रवीन्द्र गुप्ता,विकास पांडे, योगेंद्र सिंह, उमेश रस्तोगी, डॉ.अनिल कुमार, अशोक अग्रवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
बसपा जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर के आवास पर हुई गोष्ठी में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब की बदौलत आज हम सम्मान के हकदार हैं। हबीब उर्ररहमान, ऋषि गौतम, रमेश श्रीवास्तव, नवनीत यदुवंशी, परमानंद श्रीवास्तव, नजमी खान, सुरेंद्र गंगवार, राम कुमार, नौबत राम, विनोद, बृजनंदन, सरोज राम सागर आदि मौजूद रहे।
भगवान वाल्मीकि सेवा समिति की ओर से संजय नगर हाथीखाना स्थित वाल्मीकि मंदिर पर समिति अध्यक्ष लववीर सिंह चौहान ने मौजूद लोगों ने बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। राकेश सिंघवासी, सुरेश चौहान, प्रशांत राजौर आदि मौजूद रहे।
आदि धर्म समाज की ओर से मोहल्ला तोपखाना स्थित वाल्मीकि मंदिर में विचार गोष्ठी में राष्ट्रीय प्रचारक अमर आदिवासी ने कहा कि कुरीतियां त्यागने और डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने से ही इस समाज की तरक्की हो सकती है। नेगपाल आंबेडकर, नवीन राही आदि मौजूद रहे।
नव निर्माण संघ की ओर से आंबेडकर पार्क में हुई गोष्ठी में पूर्व जिला आयकर अधिकारी मधुर श्याम ने कहा कि दलितों के सर्वार्गीण विकास का बाबा साहेब ने जो मंत्र दिया है उसको जीवन में उतारने से ही भला होगा। संध के अध्यक्ष रमेश प्रभाकर, दिनेश मानव, सोहन लाल, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से ककरौआ गांव स्थित आंबेडकर पार्क से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान दिलीप वाल्मीकन, रवि गौतम, राकेश वाल्मीकि, अशोक वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। नगर पालिका कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद गंगवार ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।

भारतीय जनता की ओर से आंबेडकर जयंती पर आंबेडकर पार्क स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, पैक्सपेड चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, सुभाष भटनागर, भारत भूषण गुप्ता, सुरेश गंगवार, राजीव मांगलिक, रविंद्र सिंह रवि, अशोक विश्नोई, अनुज सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed