फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Amar Ujala Gaon Mahotsav: Three-day program at Ramlila Maidan, farmers will get information about technology

अमर उजाला गांव महोत्सव: रामलीला मैदान में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू, किसानों को खेती व तकनीक की मिलेगी जानकारी

Fri, 15 Mar 2024 12:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 12:32 PM IST
सार

रामपुर में अमर उजाला गांव महोत्सव का रंगारंगआगाज हो गया। आयोजन के दौरान किसानों को आधुनिक तकनीक के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक आकाश सक्सेना और मंडलायुक्त आंजनेय कुमार ने किया। 

विज्ञापन
Amar Ujala Gaon Mahotsav: Three-day program at Ramlila Maidan, farmers will get information about technology
रामपुर में आयोजित गांव महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि - फोटो : संवाद

विस्तार

तीन दिवसीय अमर उजाला गांव महोत्सव का आगाज शुक्रवार को हो गया। सिविल लाइंस की आदर्श काॅलोनी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले गांव महोत्सव में किसानों को आधुनिक खेती के बारे में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी। मेले कृषि, चिकित्सा, कारोबार और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


तीन दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह और शहर विधायक आकाश सक्सेना ने किया। पहले दिन अपने क्षेत्र में बेहतर करने वाले उद्यमी, समाजसेवियों और श्रेष्ठ प्रधानों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


इसके अलावा 16 व 17 मार्च को प्रगतिशील किसानों, आशा वर्करों, वीरता पुरस्कार, महिला सशक्तीकरण, शिक्षक व डाॅक्टरों को सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव में वैज्ञानिक, कृषि अधिकारी किसानों को नई तकनीकी से खेती करने, उत्पादन बढ़ाने और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही नोवा अस्पताल, सहारा अस्पताल व नारायण हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर द्वारा हेल्थ कैंप का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। 

इनका रहेगा सहयोग

मुख्य सहयोगी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड, पावर्ड बाई डाबर कूल किंग आयुर्वेदिक ठंडा तेल, रेडिको खेतान।

ये रहेंगे अन्य सहयोग

दामिया पीजे फूड, टाटा टिस्कॉन टाटा ड्यूरासाइन, साइकिल अगरबत्ती,  किड्स जी माउंट लिटरेरा जी स्कूल रामपुर, सहारा हास्पिटल, आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल मुरादाबाद, श्री बालाजी मोटर्स कार्पोरेशन, नारायण ई टेक, नारायण हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर बिलासपुर, नोवा हाॅस्पिटल रामपुर, आनंद कान्वेंट स्कूल रामपुर, रामपुर कृषक फार्मर प्रोडयूसर कंपनी लिमिटेड, पर्ल इंटरप्राइजेज, पार्थ सारथी फाइनेंस, वीआर इको, श्री बालाजी मोटर्स यामाहा, डीएमए, व्हाइटहाल पब्लिक स्कूल, रेडियंस पब्लिक स्कूल, एएन आटो मोबाइल्स, एमआईएमटी, स्मार्ट इंडियन मॉडल पब्लिक स्कूल, दीक्षित कालेज ऑफ हायर एजूकेशन, इंपेक्ट कालेज, चित्रांश फाइनेंस साल्यूशन, प्रिशा आटोवर्ड, हिमक्योर फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड, सहारा कालेज, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल, न्यू अर्बन कोआपरेटिव बैंक,  श्री बालाजी ऑटो व्हील्स (टाटा मोटर्स) मुरादाबाद, मां शीतला ऑटो (फॉक्स वैगन) मुरादाबाद, राणा शुगर मिल शाहबाद, त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्री लिमिटेड मिलक नारायणपुर रामपुर, आर्य भट्ट इंटरनेशनल स्कूल, श्री बाला जी मोटर काॅरपोरेशन, मां शीतला मोटर  (वोक्सवैगन), उजाला सिग्नस

अमर उजाला का गांव महोत्सव का आयोजन एक सराहनीय पहल है। इससे किसान आधुनिक खेती के गुर सीख सकेंगे। साथ ही अन्य जानकारियां भी हासिल कर सकेंगे। - आकाश सक्सेना, शहर विधायक



अमर उजाला गांव महोत्सव का आयोजन करना एक अच्छा कदम है। इस किसानों को खेती के बारे में जानकारी मिल सकेगी। साथ ही खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।  - आन्जनेय कुमार सिंह मंडलायुक्त 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed