{"_id":"6a987aab628f93b99c01a26f","slug":"allegations-of-rude-behavior-and-threats-against-a-junior-engineer-who-arrived-to-install-an-st-pole-rampur-news-c-282-1-smbd1027-179154-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: एसटी पोल लगाने पहुंचे अवर अभियंता से अभद्रता और धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: एसटी पोल लगाने पहुंचे अवर अभियंता से अभद्रता और धमकी का आरोप
Thu, 03 Sep 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
मिलक। ग्राम नवदिया ढाल के पास बिजली का एसटी पोल लगाने पहुंचे विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने कुछ लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में अवर अभियंता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
33/11 केवी उपकेंद्र मिलक के अवर अभियंता मौ. हसनैन अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अगस्त को इंडस टावर के निकट ग्राम नवदिया ढाल पर वर्षों पुराना एसटी पोल गिर गया था। पोल गिरने के बाद नया पोल लगाए जाने का कार्य किया जाना था, लेकिन वहीं पड़ोस निवासी दो लोगों द्वारा पिछले कई दिनों से पोल लगाने का विरोध किया जा रहा था। इसकी सूचना पूर्व में पुलिस को लिखित रूप से दी गई थी।
अवर अभियंता ने बताया कि मंगलवार को करीब दोपहर 2 बजे कुछ संभ्रांत लोगों और हल्का लेखपाल की मौजूदगी में दोबारा पोल लगाने का प्रयास किया गया। आरोप है कि इस दौरान उक्त लोगों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गले पर हाथ डाला और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि विरोध करने वालों ने अपशब्द कहते हुए धमकाया कि वे मार-मारकर घसीटते हैं।
विज्ञापन
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने किसान नेताओं से बिजलीघर का घेराव कराने तथा मारपीट और दुष्कर्म जैसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। अवर अभियंता ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम के कारण सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।
अवर अभियंता ने कोतवाली पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
एसएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।