फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Allegations of illegal recovery from tractor-trolleys, complaint to DM

Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से अवैध वसूली का आरोप, डीएम से शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Allegations of illegal recovery from tractor-trolleys, complaint to DM
रामपुर। नगर पंचायत मसवासी के मुख्य चौराहे पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य भारी वाहनों से कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में क्षेत्र के अनिल कुमार, मोहम्मद इरशाद अंसारी और जितेंद्र चंद्रा ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मसवासी चौराहे पर प्रतिदिन ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और अन्य भारी वाहन खड़े होते हैं। इसी का फायदा उठाकर कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग वाहनों से जबरन वसूली करते हैं। आरोप है कि यदि कोई चालक या वाहन मालिक पैसे देने से मना करता है तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और दबाव बनाकर पैसे देने को मजबूर किया जाता है। इससे वाहन चालकों, व्यापारियों और आम लोगों में रोष है। शिकायतकर्ताओं ने डीएम से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध वसूली में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसडीएम अमन देओल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed