{"_id":"69601831ad70c6e772033825","slug":"allegations-of-assault-and-death-threats-a-report-has-been-filed-against-four-people-rampur-news-c-282-1-smbd1029-161648-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, चार के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
स्वार। मसवासी नगर के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी युवक ने थाने में तहरीर देकर चार लोगों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला जामा मस्जिद वार्ड संख्या-12 निवासी पीड़ित इमरान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह जनवरी को सुबह करीब 11 बजे वह अपने भाई नाजिम से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी सुफियान वहां पहुंचा और दोनों भाइयों का मजाक उड़ाते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर सुफियान के साथ काशम, इकराम और इरफान ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की।
मारपीट में नाजिम के सिर में चोट आई। आरोप है कि चारों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।