फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Allegation of selling government shops, investigation underway

Rampur News: सरकारी दुकानें बेचने का आरोप, बैठी जांच

Thu, 20 Mar 2025 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 20 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Allegation of selling government shops, investigation underway
शाहबाद। समाज कल्याण विभाग की ओर से ब्लॉक कार्यालय परिसर से सटकर बनीं 37 दुकानों में से कुछ दुकानों को बेचने का मामला सामने आया है। पता चला है कि इन दुकानों में से करीब चार-पांच सरकारी दुकानों को आवंटियों ने बेच दिया है। जबकि कई दुकानें किराये पर चल रही हैं। वहीं, कई दुकानों के ऊपर मकान भी बना लिए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम जोगिंदर सिंह से इन दुकानों की शिकायत की गई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने जांच के निर्देश दिए थे। बुधवार शाम इन दुकानों की जांच करने के लिए समाज कल्याण विकास अधिकारी प्रज्ञा वाजपेयी और तहसीलदार राकेश कुमार चंद्र पहुंचे।
विज्ञापन

जांच में लगा कि इन 37 दुकानों में करीब चार से पांच दुकानों को आवंटियों ने मोटी रकम लेकर बेच दिया है। वहीं, अधिकतर आवंटियों ने इन दुकानों को किराये पर दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, जांच के दौरान इन दुकानों का स्वरूप परिवर्तन कर इनके ऊपर मकान बना लिए है। इन दुकानों की जांच रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की जाएगी।


दुकानों को बेचा गया है या फिर बैनामा हुआ है, उसके प्रमाण तलाश रहे हैं। यदि ऐसा पाया गया, तो कार्रवाई होगी और सरकार इन दुकानों को अपने कब्जे में लेगी। कुछ दुकानों का स्वरूप बदला गया है, कुछ किराये पर चल रही हैं। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। -राकेश कुमार चंद्र, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article