{"_id":"6aad971eee28698c3a0b40ac","slug":"allegation-and-complaint-regarding-the-failure-to-beautify-the-pond-rampur-news-c-282-1-rmp1013-180356-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तालाब का सौंदर्यीकरण न कराने का आरोप, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तालाब का सौंदर्यीकरण न कराने का आरोप, शिकायत
Sat, 19 Sep 2026 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
केमरी। ग्राम सिमरिया के ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर ग्राम प्रधान व सचिव पर गांव के तालाब का सौंदर्यीकरण न कराने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने बताया कि शासन से सौंदर्यीकरण के लिए पैसा आने के बावजूद प्रधान व सचिव ने तालाब खुदवाकर छोड़ दिया। अब ग्रामीण उस जगह पर कूड़ा डालते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पुत्तन, इकराम समेत दस ग्रामीणों ने मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, ग्राम प्रधान राजेंद्र राठौर ने बताया कि बारिश होने की वजह से तालाब में गंदगी हो गई है। इसकी जल्द ही सफाई करा दी जाएगी और तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए जो पैसा आया था वह खाते में ही है। जितना कार्य अभी तक हुआ है सिर्फ उतना ही पैसा निकाला गया है। संवाद