फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   agriculture law should be revised

भाकिसं ने की कृषि कानूनों में संशोधन की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
agriculture law should be revised
रामपुर। भारतीय किसान संघ से जुड़े किसानों ने संगठन का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर किसानों ने कृषि कानूनों में संशोधन की मांग की।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व ध्वजारोहण कर की गई। इसके बाद प्रांत अध्यक्ष हरवीर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी द्वारा संगठन की स्थापना 04 मार्च 1979 को कोटा राजस्थान में की गई थी। संगठन स्थापना का उद्देश्य किसानों तथा राष्ट्र हितों के लिए कार्य करना था। इसके बाद संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने विस्तार पूर्वक कृषि कानूनों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों के बीच जाकर कृषि कानूनों को लेकर उनके भ्रम को दूर करना चाहिए तथा तत्काल प्रभाव से संगठन द्वारा प्रस्तावित संशोधन किए जाएं। जिसमें व्यापारी के रजिस्ट्रेशन केंद्र या प्रदेश सरकार में, बैंक सिक्योरिटी, तथा पूरी जानकारी सरकारी पोर्टल पर सार्वजनिक रूप से होनी चाहिए, स्वतंत्र कृषि न्यायालय की व्यवस्था जिले में ही हो, केवल कृषि पर आधारित ही कंपनियां ही कृषि के क्षेत्र में आएं, तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ख़रीद की गारंटी होनी चाहिए। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, जुगनेश राघव, दयालु शरण शर्मा, जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार, भारत भूषण गुप्ता, डॉ. राजीव गंगवार, गजराम सिंह, रामवीर सिंह, मुजीब कमाल, ब्रह्माशंकर पांडेय, मोहित मौर्य, सुबोध पांडेय, राजीव सिंह, नरेश पाठक, कौशल मिश्रा, डोरीलाल, लक्षमण गंगवार, सोमपाल मौर्य, प्रमोद गुप्ता, प्रेमबहादुर गंगवार, पवन गंगवार, कमोद शर्मा, मदन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed