{"_id":"5e8f5dc08ebc3e7659673c4f","slug":"after-restriction-tabbacco-selling-rampur-news-mbd345687051","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के बाद भी बिक रहा था गुटखा व तंबाकू, स्टॉक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के बाद भी बिक रहा था गुटखा व तंबाकू, स्टॉक सीज
विज्ञापन
रामपुर। प्रतिबंध के बाद भी शहर में धड़ल्ले से गुटखा व तंबाकू बिक रहा था। मामला जानकारी में आने के बाद उप जिलाधिकारी सदर ने छापे मारे, जहां बड़े पैमाने पर गुटखा आदि बरामद हुआ। कुछ देर बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी आ गई, जहां टीम ने 1.13 लाख रुपये का सामान सीज किया है। इसके साथ ही दो गुटखों के नमूने भी भरे हैं, जो जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन कर रखा है। इसके साथ ही सरकार ने गुटखा, पान, मसाला आदि को प्रतिबंधित कर दिया है, ताकि लोग इधर उधर न थूकें और संक्रमण का प्रकोप ज्यादा न हो, लेकिन कुछ लोगों ने लॉकडाउन का मजाक बना दिया है। इसको लेकर गुरुवार को प्रशासनिक अफसरों को सूचना मिली थी कि शहर में थोक विक्रेता संजय चौरसिया के यहां से खूब गुटखा सप्लाई किया जा रहा है। इसके रेट भी अधिक वसूले जा रहे हैं, जिस पर उप जिलाधिकारी सदर पीपी तिवारी ने छापेमारी की। इससे हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी पहुंच गई, जिसमें मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनन्द कुमार देव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप सिंह, नीरज कुमार, विजय नंद सिंह, मार्केटिंग निरीक्षक अंकुुर सिंह भी पहुंच गए। टीम को संजय चौरसिया के परिसर से बड़ी मात्रा में गुटखा बरामद हुआ, जिसका मूल्य 1. 13 लाख रुपये है। टीम ने पूरे स्टॉक को सीज कर दिया। दिलबाग और करमचन्द्र पान मसाले का सैंपल ले लिया, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि स्टॉक दुकानदार के परिसर में ही सील कर रख दिया गया है। यदि माल से किसी भी तरह की छेड़छाड़ की गई तो विधिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।