फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   after rape making vedio

महिला से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, ब्लैकमेल कर ऐंठे नौ लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
after rape making vedio
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ज्वालानगर क्षेत्र निवासी रवि सक्सेना उर्फ रवि किशन सक्सेना का उसके घर आना जाना था। आरोप है कि 20 सितंबर 2017 को रवि सक्सेना ने उसे अपने घर बुलाया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और नग्न अवस्था में फोटो खींचने के साथ ही वीडियो बना ली।
विज्ञापन

आरोपी बाद में इन फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और परिजनों को देने की धमकी देते हुए रुपये की मांग करने लगा। इस दौरान महिला ने बदनामी से बचने के लिए उसे करीब नौ लाख रुपये दे दिए। परेशान होने के बाद महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक ने की थी। जांच के आधार पर ज्वालानगर क्षेत्र के कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी रवि सक्सेना उर्फ रवि किशन सक्सेना के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 420, 406, 376, 504 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed