फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   after rain,temperature fall

बूंदाबांदी के साथ छाए रहे बादल, तापमान में कमी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
after rain,temperature fall
रामपुर/मिलक सोमवार रात और मंगलवार दिन में बूंदाबादी से एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मंगलवार दिन में कई बार रूक-रूक कर हल्की बारिश हुई तो अधिकतर समय आसमान में बादल छाए रहे। जिससे तापमान में एक बार फिर कमी हुई और ठिठुरन और गलन का असर बढ़ गया।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार-गुरुवार को भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

साल की शुरुआत से अच्छा रहा मौसम सोमवार से बदलना शुरू हो गया है। सोमवार को दिन में अधिकतर समय बादल छाए रहे तो देर रात हल्की फुहारें पड़ीं। इसके बाद मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। एक-दो बार आसमान साफ हुआ कुछ देर के लिए हलकी धूप भी निकली लेकिन, थोड़ी देर में ही बादल छा गए। मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश और बादल के कारण दृश्यता पर भी असर पड़ा और साफ मौसम में 16 से 18 किलोमीटर तक रह रही दृश्यता मंगलवार को 13 किलोमीटर रह गई। इसके साथ ही 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलीं। आसमान में छाए बादल और बूंदाबांदी ने एक बार फिर किसानों की बेचैनी बढ़ा दी है। दिसंबर माह में भी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ था, और अब एक बार फिर बारिश का मौसम बन रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार-गुरुवार को भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

मिलक नगर एवं क्षेत्र में सुबह से ही मौसम की लुका-छुपी जारी रही। जिस कारण बूंदाबादी हो गई। बूंदाबांदी होने के कारण सर्द बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed