फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   After meeting Azam Khan in jail Akhilesh attack on BJP

'आजम थे, हैं और रहेंगे': जेल में मुलाकात के बाद अखिलेश बोले- किसी भी राजनीतिक परिवार ने इतना अन्याय नहीं झेला

Thu, 22 Oct 2026 03:20 PM IST
Akash Dubey एएनआई, रामपुर
एएनआई, रामपुर Published by: Akash Dubey Updated Thu, 22 Oct 2026 03:20 PM IST
सार

अखिलेश ने भारतीय जनता पार्टी पर आजम खां के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाया। साथ ही इस मुलाकात को भावनात्मक रिश्ता बताया। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई।

विज्ञापन
After meeting Azam Khan in jail Akhilesh attack on BJP
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में पार्टी नेता आजम खां से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा "आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे। किसी भी परिवार ने और खास तौर पर किसी राजनीतिक परिवार ने, उतना अन्याय नहीं झेला है जितना कि आजम खां के परिवार ने झेला है।"

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि आजम खां के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए हैं। इन झूठे मामलों के कारण उन्हें कई साल जेल में बिताने पड़े हैं। यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर शिक्षा और ज्ञान की परवाह न करने का आरोप लगाया। जेल में दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान आजम खान के स्वास्थ्य और उनकी स्थिति को लेकर चर्चा हुई। अखिलेश यादव ने आजम खां से व्यक्तिगत जुड़ाव का उल्लेख करते हुए इस मुलाकात को भावनात्मक रिश्ता बताया। 

विज्ञापन
 
Trending Videos

सत्य को हमेशा के लिए कैद करने की शक्ति नहीं होती: अखिलेश
अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा कि झूठे मामलों में सत्य को हमेशा के लिए कैद करने की शक्ति नहीं होती। उन्होंने स्वीकार किया कि इसमें कुछ समय या देरी लग सकती है। लेकिन उनका मानना है कि झूठे आरोप सत्य को बंदी नहीं बना सकते। अखिलेश ने यह भी कहा कि यह उनकी पहली रामपुर यात्रा नहीं है। उन्होंने रामपुर के साथ अपने राजनीतिक और भावनात्मक रिश्ते को भी बताया। 

मुलाकात के निकाले जा रहे ये मायने
अखिलेश के इस बयान को दोनों नेताओं के बीच संबंधों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आजम खान समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताओं में शामिल रहे हैं। रामपुर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनकी अहम भूमिका रही है। ऐसे में जेल में अखिलेश यादव की उनसे मुलाकात को पार्टी के भीतर संबंधों और आगामी राजनीतिक परिस्थितियों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।

अखिलेश ने जौहर यूनिवर्सिटी का नाम लेकर सरकार पर बोला हमला
अखिलेश ने कहा, सच तो यह है कि भारतीय जनता पार्टी को शिक्षा या ज्ञान से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें विश्वविद्यालयों की भी कोई परवाह नहीं है। विश्वविद्यालय को तो पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया है। इसे नष्ट करने के लिए जो साजिशें रची गईं, वे ऐसी हैं कि शायद किसी भी सरकार ने यहां तक कि किसी तानाशाही सरकार ने भी शिक्षा के क्षेत्र में इतनी तबाही नहीं मचाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed