फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   after better service district hospital will get ranking

जिला अस्पतालों को सुविधाओं और सेवाओं के आधार पर मिलेगी रैंकिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
after better service district hospital will get ranking
रामपुर। जिला अस्पतालों को अब मरीजों व तीमारदारों को अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं और सेवाओं के आधार पर रैंकिंग मिलेगी। इसके लिए एनवायस प्रमाणीकरण योजना के तहत नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। जिसमें जहां एक ओर ओपीडी, आईपीडी और आपरेशन के आंकड़ें देखे जाएंगे तो वहीं अस्पताल में बैठने से लेकर पेयजल तक जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी परखा जाएगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले अस्पतालों को पुरस्कृत किया जाएगा और वहां पर संसाधन बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों के जरिए मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी के साथ ही अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच भी उपलब्ध करा रही है। इसके बावजूद अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है। प्रदेश सरकार ने अस्पताल की व्यवस्था सुधारने को लेकर नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया शुरू कर रही है। इसके तहत जिला अस्पताल में साफ सफाई, रंगाई, पुताई, चिकित्सकों के समय से बैठना, मरीजों को बेहतर दवा उपलब्ध कराना, जांच की सुविधा आदि को शासन से आई टीम देखेगी। इसके साथ ही इसका भौतिक सत्यापन भी करेगी और मरीजों से बातचीत करेंगी। टीम अस्पतालों की रेट निर्धारित करेगी। जिसके बाद अस्पतालों को पुरस्कृत किया जाएगा और ईनाम के रूप में संसाधनों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed