फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   advocet protest in jnu matter

जेएनयू की घटना देश की संप्रभुता के लिए घातक

Tue, 16 Feb 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Tue, 16 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
advocet protest in jnu matter
जेएनयू प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर वकीलों ने डीएम के मार्फत राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। वकीलों ने ज्ञापन में कहा कि जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी की गई। इससे प्रतीत होता है कि इस तरह का कृत्य करने वालों के संबंध देश विरोधी लोगों से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन



जिन लोगों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया वो राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए घातक हैं। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और आरोपियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। जो राजनेता इन छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं उनसे इस आशय का शपथपत्र लिया जाए कि उनका इनसे कोई ताल्लुक नहीं है।
विज्ञापन



इस मौके पर सुमित शर्मा, मोहित मल्होत्रा, शोभित सक्सेना, प्रियांशु मणि अग्रवाल सहित अन्य कई अधिवक्ता मौजूद रहे। जन समर्थन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार सक्सेना ने लोकसभा अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि देश विरोधी नारे लगाने वाले सांसदों के संसद में प्रवेश पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्ञापन में कहा कि जेएनयू में कुछ लोगों ने देश विरोधी नारे लगाए। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई नेता ऐसे छात्रों का समर्थन कर रहे हैं। इन नेताओं में जो सांसद हैं उनके संसद पर आने पर प्रतिबंध लगाई जानी चाहिए। ज्ञापन में मांग की गई है कि ऐसे नेताओं के चुनाव लड़ने पर भी रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed