{"_id":"7c7086e3f06a4e84ac838529a366d120","slug":"advocet-protest-against-government-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने नहीं किया कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने नहीं किया कामकाज
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में वकीलों पर लगातार हो रहे हमले का स्थानीय वकीलों ने भी विरोध किया। यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर वकीलों ने न्यायिक कार्य ठप रखा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान वकीलों ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदेश में लगातार वकीलों पर हमले हो रहे हैं। इसके खिलाफ यूपी बार काउंसिल ने प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया था। बार एसोसिएशन की ओर से बैठक बुलाई गई। इसमें वकीलों पर हो रहे हमले की निंदा की गई। न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की गई।
इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में लखनऊ में हुए हमले की घटना पर रोष जाहिर किया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता दीपचंद्र शुक्ल, हमीरपुर के अधिवक्ता अशोक अहिरवार की हत्या पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
मामले में पुलिस की सुस्त कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि वकील खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने वकीलों के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तुरंत उपलब्ध कराने की मांग। साथ ही आश्रितों को सरकारी नौकरी दिलाने मांग की।
इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल, महासचिव रियासत अली, शौकत अली, सतीश चंद्र, पृथ्वी भान सिंह, मुस्तफा अहमद, मुबश्शर अली, प्रवीन सिंह, रियासत अली, जितेंद्र प्रधान, अजय तिवारी, विनीत कुमार, गुलाम मुस्तफा, रमेश कुमार लोधी, मोहम्मद सुलेमान, जाहिद, महबूब हसन मौजूद रहे।