{"_id":"68000cc5641f29cc920d795e","slug":"adults-jumped-into-the-fight-between-children-and-threw-bricks-and-stones-rampur-news-c-282-1-rmp1004-143651-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बच्चों की लड़ाई में कूदे बड़े, जमकर चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बच्चों की लड़ाई में कूदे बड़े, जमकर चले ईंट-पत्थर
Thu, 17 Apr 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
टांडा। बच्चों की आपसी लड़ाई में बड़े कूद पड़े। जिस पर दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम अपलगढ़ निवासी रूपवती ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 15 अप्रैल की रात करीब आठ बजे वह, आंचल, मंजू, कविता, निशा, कैलाश आदि घर पर थे। इस दौरान गांव के प्रताप सिंह, रामपाल, चंद्रपाल, सर्वेश सिंह, कपिल, संजय, अजय रास्ते में बच्चों के विवाद को लेकर लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए मारपीट। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी उनके घर पर ईंट-पत्थर मारते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
वहीं, दूसरे पक्ष की रश्मि ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि वह घर में अकेली थी। तभी गांव के रतन सिंह, आयुष, नेपाल सिंह, सुभाष सिंह घर में घुस आए और उसकी पुत्री वंदा सिंह तथा सर्वेश के साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। साथ ही सर्वेश का मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कुल 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।