{"_id":"6615c9e1c65f44617a0257f4","slug":"administration-xi-won-by-two-wickets-in-voter-awareness-match-rampur-news-c-282-1-rmp1006-119691-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मतदाता जागरूकता मैच में प्रशासन इलेवन दो विकेट से जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मतदाता जागरूकता मैच में प्रशासन इलेवन दो विकेट से जीता
विज्ञापन
रामपुर। मंगलवार को शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी में मतदाता जागरूकता स्वीप अभियान के तहत प्रशासन इलेवन व एजुकेशन इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें प्रशासन इलेवन ने एजुकेशन इलेवन को दो विकेट से हराकर मैच जीता।
डीएम के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मुख्य विकास अधिकारी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने क्रिकेट की पिच पर हाथ आजमाए। स्टेडियम में सेल्फी प्वाइंट व हस्ताक्षर प्वाइंट भी बनाया गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एजुकेशन इलेवन की टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रशासन इलेवन की टीम ने 5 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। मैच खेलते हुए मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशासन इलेवन ने शानदार पाली खेलकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
स्वीप आइकन तृप्ति मेहर जनपद के समस्त प्रधानाचार्य जिला व्यायाम शिक्षक मोहम्मद सलीम मियां, जिला स्काउट मास्टर भुजवीर सिंह, स्काउट गाइड कैप्टन निदा खुशनूद, पंकज कुमार अनुसेंद्र सिंह चौहान, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक फजल आफक, सुखलाल, ओम प्रकाश सिंह, वीर सिंह,अंजुम स्नेही सक्सेना, फारूक अली, सलीम युसूफ जैदी आदि ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाकर लोगों से मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया।