फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Administration set ambulance fare for Kovid patients

प्रशासन नेनिधाररित किया कोविड मरीजों को ले जाने के लिए एंबुलेंस का किराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Administration set ambulance fare for Kovid patients
रामपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए उनके आवास से कोविड अस्पताल ले जाने और हायर सेंटर के लिए रेफर किए जाने के बाद रेफरल अस्पातल तक ले जाने के लिए प्रशासन ने एंबुलेंस के किराए की दर निर्धारित कर दी हैं। साथ ही इन दरों के अनुसार ही मरीजों/तीमारदारों से किराया वसूला जाए, इसके लिए सीओ सिटी व माल कर अधिकारी को नोडल अधिकारी भी नामित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने बताया कि कोरोना काल में एंबुलेंस चालकों/स्वामियों द्वारा कोविड मरीजों से मनमाना किराया वसूले जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। जिस पर जिले में ऑक्सीजनरहित, ऑक्सीजन युक्त और वेंटीलेटर सपोर्ट वाली एंबुलेंस का किराया अलग-अलग निर्धारित कर दिया गया है। निर्धारित किराये से अधिक किराया लेने या फिर कोविड मरीज को बिना किसी ठोस वजह के कोविड अस्पताल ले जाने से इनकार करने पर संबंधित एंबुलेंस चालक/स्वामी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस सुविधा के सुपरविजन के लिए सीओ सिटी/सीओ ट्रैफिक विद्याकिशोर शर्मा और परिवहन विभाग की माल कर अधिकारी (पीटीओ) अनीता को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

यह किराया हुआ तय
-ऑक्सीजनरहित एंबुलेंस का दस किलोमीटर दूरी तक एक हजार रुपये और उससे अधिक दूरी पर 100 रुपये प्रति किलोमीटर।
-ऑक्सीजनयुक्त एंबुलेंस का दस किलोमीटर दूरी तक 1500 रुपये और उससे अधिक दूरी पर 100 रुपये प्रति किलोमीटर।
-वेंटीलेटर सपोर्ट एंबुलेंस का दस किलोमीटर दूरी तक 2500 रुपये और उससे अधिक दूरी पर दो 100 रुपये प्रतिकिलोमीटर।
सिर्फ कोविड अस्पताल ले जाने तक की दूरी होगी मान्य
कोविड मरीजों को कोविड अस्पताल तक ले जाने के लिए तय किए गए एंबुलेंस के किराये में यह दर सिर्फ मरीजों को अस्पताल या उनके आवास से कोविड अस्पताल तक ले जाने के लिए है। कोविड अस्पताल में पहुंचाने के बाद एंबुलेंस के वापस आने का किराया नहीं देना होगा। यानि मरीज को सिर्फ आवास या अस्पताल से कोविड अस्पताल तक की बीच की दूरी का एक तरफ का किराया ही देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक किराया लेने पर इन नंबरों पर करें शिकायत :
-अगर किसी एंबुलेंस चालक द्वारा प्रशासन द्वारा निर्धारित किराए से अधिक किराया वसूला जाता है तो मरीज या उनके परिजन पुलिस हेल्पलाइन नंबर-112 और एंबुलेंस हेतु हेल्पलाइन नंबर 7535844422, 7247833311 और ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9454401548 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed