फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   adm become ro of jila panchayat members election

एडीएम होंगे जिला पंचायत सदस्य के आरओ

Tue, 22 Sep 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 22 Sep 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य का चुनाव एडीएम एमपी सिंह की देखरेख में होगा। उन्हें निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही तीन और अधिकारियों को एआरओ बनाया गया है। बीडीसी सदस्य के लिए भी आरओ और एआरओ की तैनाती की गई है। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के सदस्यों का चुनाव जिले में चार चरणों में कराया जाएगा।
विज्ञापन



चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिए जाने के बाद प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए होने वाली निर्वाचन प्रक्रिया के लिए आरओ और एआरओ की तैनाती कर दी।
विज्ञापन



अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए निर्वाचन अधिकारी बानया है। इसके आलवा सिटी मजिस्ट्रेट मदन सिंह गर्बियाल, एआईजी स्टांप अजय कुमार त्रिपाठी और जिला विकलांग कल्याण अधिकारी संतोष कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए ब्लाकवार आरओ व एआरओ की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर एआरओ की तैनाती की गई है साथ ही रिजर्व में भी पूरा स्टाफ लगाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सभी से तत्काल अपनी-अपनी जिम्मेदारी लेने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed