{"_id":"6a25cc038a8857bfd60d721c","slug":"action-taken-against-15-vehicles-fine-of-rs-436-lakh-rampur-news-c-15-1-mbd1058-919753-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 15 वाहनों पर कार्रवाई, 4.36 लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 15 वाहनों पर कार्रवाई, 4.36 लाख रुपये का जुर्माना
Mon, 08 Jun 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ खनन, राजस्व एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार रात जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 15 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 4.36 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
तहसील सदर में राजस्व एवं परिवहन विभाग की टीम ने पांच ओवरलोड वाहनों को पकड़ा। इन पर 1.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, एक अन्य ओवरलोड वाहन को सीज कर 27 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। खनन विभाग ने खनन प्रपत्र की वैधता समाप्त मिलने पर एक वाहन पर 43 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
बिलासपुर में संयुक्त टीम ने छह ओवरलोड वाहनों को सीज किया। खान अधिकारी अमित रंजन ने बताया कि एक वाहन चालक पर 1.63 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
शाहबाद तहसील में राजस्व विभाग की टीम ने दो वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 52 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। ब्यूरो