फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Action by the Municipality in Rampur: Appeal rejected from the court, JCB roared on 27 shops

रामपुर में पालिका की कार्रवाई: कोर्ट से अपील खारिज, 27 दुकानों पर गरजी जेसीबी, अन्य ढांचे भी तोड़े जाएंगे

Mon, 28 Apr 2025 12:15 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 12:15 PM IST
सार

रामपुर में राम रहीम पुल के पास बनी 27 दुकानों को नगर पालिका ने ध्वस्त कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि बाकी दुकानों पर भी जल्द कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Action by the Municipality in Rampur: Appeal rejected from the court, JCB roared on 27 shops
रामपुर में दुकानें ध्वस्त - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर की सेशन कोर्ट से अपील खारिज होने के बाद सोमवार को नगर पालिका ने जेसीबी की मदद से राम रहीम पुल के पास स्थित 27 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। पालिका की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। इस बीच पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। रामपुर में राम रहीम पुल के पास 40 दुकानें हैं।

विज्ञापन


इन दुकानों को खाली करने के लिए नगर पालिका ने दो माह पहले नोटिस दिया था। इस पर दुकानदार कोर्ट चले गए थे। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सुनवाई के बाद दुकानदारों को सभी दुकानें खाली करने के आदेश दिए थे। इस आदेश के खिलाफ दुकानदारों ने सेशन कोर्ट में शरण ली। उन्हें वहां से भी राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


सेशन कोर्ट ने निचली अदालत का फैसला बरकरार रखते हुए दुकानदारों की अपील को खारिज कर दिया था। सेशन कोर्ट से अपील खारिज होने के बाद सोमवार को सुबह नगर पालिका की टीम 12 जेसीबी के साथ मौके पर पहुंच गई। नगर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार और एसडीएम सदर मोनिका सिंह के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अफसर की मौजूदगी में दुकानों को ध्वस्त करने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि राम रहीम पुल के पास 40 दुकान हैं, जिनमें से 27 दुकानों को ध्वस्त किया गया है। शेष दुकानों पर भी कार्रवाई जल्दी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed