{"_id":"68e034981b89ad03e1092a70","slug":"accused-of-setting-hut-on-fire-16-year-old-boy-suffers-burn-injuries-rampur-news-c-282-1-rmp1022-155003-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: झोंपड़ी में आग लगाने का आरोप, 16 वर्षीय किशोर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: झोंपड़ी में आग लगाने का आरोप, 16 वर्षीय किशोर झुलसा
विज्ञापन
मिलक। संडोली गांव निवासी एक बाबा पर झोंपड़ी में पेट्रोल छिड़कर आग लगाने का आरोप लगा है। इस आग में एक 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार किशोर करीब 70 प्रतिशत झुलसा हुआ है।
संडोली गांव में एक बाबा मंदिर किनारे झोंपड़ी बनाकर रहता है। किशोर की बुआ नीरजा के अनुसार, शुक्रवार सुबह 11 बजे ललित गांव के मंदिर पर गया था। आरोप है कि बाबा ललित से द्वेषभाव रखता है। बाबा ने झोंपड़ी में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। आग में फंसे ललित को ग्रामीणों ने बचाया और उसे सरकारी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने बताया कि किशोर 70 प्रतिशत झुलस गया है, जिसके बाद उसे पहले जिला अस्पताल और फिर मेरठ रेफर किया गया।
ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि अभी तक मामले की कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने स्वत: जांच शुरू कर दी है। शिकायत मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।