फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Accused of harassment on police man threatened euthanasia with family

रामपुर : पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगा परिवार संग इच्छामृत्यु की धमकी दी

Wed, 27 Oct 2021 02:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Oct 2021 02:51 AM IST
सार

पीड़ित ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा पत्र। एक नवंबर को लखनऊ में परिवार के साथ आत्मदाह की लिखी है बात।

विज्ञापन
Accused of harassment on police man threatened euthanasia with family
UP Police - फोटो : iStock

विस्तार

पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने परिवार के साथ इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। उसने डीएम, एसपी को इस आशय का पत्र देते हुए समस्या का निस्तारण न होने पर एक नवंबर को लखनऊ में आत्मदाह करने की धमकी दी है। 

विज्ञापन


 मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले बाबा दीप सिंह नगर निवासी गुरमेल सिंह का आरोप है कि उनके रिश्तेदार व रिश्तेदार के पुत्र ने उनके पुत्र को इंग्लैंड का दस साल का वीजा दिलाने व नागरिकता दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की रकम हड़प ली। 
विज्ञापन


वीजा न मिलने पर उन्हें 15 लाख रुपये का चेक दे दिया, जो खाते में पर्याप्त धनराशि न होने की वजह से बाउंस हो गया। बाद में रुपये वापस मांगने पर उनके रिश्तेदार ने अपने दामाद से 15 सितंबर 2018 को एक वाहन दिला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 बाद में पुलिस से सांठगांठ कर आरोपियों ने फर्जी लूट का ड्रामा रचकर लूट की धाराओं में पांच सितंबर 2019 को उनके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री और डीजीपी से शिकायत भी की और मुकदमा निरस्त करने की मांग की। 

इसके बाद भी मुकदमा निरस्त नहीं हुआ। तब से पुलिस भी लगातार उनका उत्पीड़न कर रही है। आरोपियों ने उनकी कृषि भूमि पर भी कब्जा कर लिया है। डीएम को पत्र में यह सब लिखकर परिवार सहित इच्छामृत्यु अनुमति की मांग की है। 


गौरतलब है कि गुरमेल सिंह कुछ दिनों पूर्व राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के रामपुर मक्का मिल कॉलोनी स्थित कैंप आवास पर भी परिजनों के संग धरने पर बैठ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed