फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   accused of fake complaint realesed from court

Rampur News: दुष्कर्म की झूठी शिकायत करने का आरोपी जमानत पर रिहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
accused of fake complaint realesed from court
स्वार। नगर के एक वकील और सभासद रहे उनके बड़े भाई के खिलाफ दुष्कर्म की फर्जी शिकायत कर 20 लाख की मांग करने के आरोपी को जमानत दे दी गई। बृहस्पतिवार की देर शाम जिला कारागार से रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला रसूलपुर निवासी पूर्व वार्ड सभासद आवेज खां लकड़ी कारोबारी भी हैं। उनके छोटे भाई शाहनवाज खां स्वार तहसील में वकालत करते हैं। उनका कहना है कि लगभग छह माह से जिला अमरोहा के थाना डिडौली अंतर्गत गांव सालारपुर खालसा निवासी तैयब खां फोन करके पैसों की मांग करता था। वह धमकी देता था कि पैसों की मांग पूरी नहीं होने पर वह उनके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा देगा। इसको लेकर उसने अधिकारियों से शिकायत भी की थी। जांच के नाम पर दोनों भाई कोतवाली जाते-जाते परेशान हो गए। आरोप है कि मंगलवार को वह दो महिलाओं को साथ लेकर एसपी के पास पहुंच गया। एसपी ने उसकी शिकायत को गंभीरता से लिया और स्वार कोतवाल से जानकारी मांगी। कोतवाल ने शिकायतकर्ता की फर्जी शिकायतों को पोल पट्टी खोल दी थी। इसके चलते एसपी ने शिकायतकर्ता को स्वार पुलिस के हवाले करा दिया। इस दौरान दुष्कर्म का आरोप लगाने वालीं दो महिलाएं वहां से खिसक गईं।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने तैयब खां के खिलाफ सीआरपी की धारा 151 के तहत कार्रवाई की और एसडीएम के न्यायालय में चालान कर दिया था। चूंकि मामला साथी वकील से जुड़ा हुआ था इसलिए वकीलों में गुस्सा था जिसके चलते जमानत के लिए स्वार के किसी वकील ने उसकी पैरवी में वकलतनामा नहीं लगाया था। एसडीएम ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बृहस्पतिवार को अंतत: वकीलों का गुस्सा कम हुआ। जिसके बाद उसकी जमानत कराई गई। देर रात परवाना जेल पहुंचा जहां से उसे रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed