{"_id":"605ce2fd8ebc3ed4be2dc691","slug":"accpept-challange-rampur-news-mbd3842673174","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनौतियों को स्वीकार कर उत्साह एवं जज्बे के साथ आगे बढ़ें छात्र छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनौतियों को स्वीकार कर उत्साह एवं जज्बे के साथ आगे बढ़ें छात्र छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्रतिभावान छात्र -छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें चुनौतियों को स्वीकार करने और उत्साह और जज्बे के साथ आगे बढ़ने के बारे में बताया।
महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गजल भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद महाविद्यालय की छात्रा सौम्या, माधुरी, सुरभि के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के माध्यम से कार्यक्रम का रंगारंग आगाज हुआ। प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया। सीडीओ ने कहा कि राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र एवं छात्राओं की प्रतिभा को लगातार निखारा जा रहा है। महाविद्यालय में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताएं एवं दिए जाने वाले पुरस्कार छात्रों के जीवन में उत्साह भरते हैं। जीवन में चुनौतियों का सामना जोश और जज्बे से होता है। जीत मायने नहीं रखती, बल्कि सम्स्याओं से जूझने में जज्बा मायने रखता है। बाद में सीडीओ ने विश्वविद्यालय की टॉपर छात्रा शाहीन, दीपा को चैंपियन क्रीड़ा एवं मुकेश को छात्र चैंपियन क्रीड़ा के लिए पुरस्कृत किया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य आधारित रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। वार्षिक अलंकरण समारोह में सत्र 2019-20 में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को संकायवार और विषय वार प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने कहा कि महाविद्यालय निरंतर छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व में वांछित बदलाव लाने के लिए तत्पर रहता है और महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं भी अपनी मेहनत में कोई कसर बाकी नहीं रखते। कार्यक्रम में डॉ. माधुरी रस्तोगी, डॉ. सैय्यद एजाज अली, डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, राजीव शर्मा, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे। मंच संचालन संयुक्त रूप से डॉ. सैय्यद अरशद रिजवी, डॉ. जागृति ढींगरा एवं डॉ. प्रदीप कुमार ने किया।