फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   account department of palika seal

पालिका का लेखा विभाग का दफ्तर सील 22-21-40

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:21 AM IST
सार

जौहर यूनिवर्सिटी में मिली सफाई मशीन को लेकर पालिकाध्यक्ष का बयान सामने आने के बाद प्रशासन ने मंगलवार की शाम नगर पालिका के लेखा विभाग का दफ्तर सील कर दिया है।यह कार्रवाई एसडीएम सदर निरंकार सिंह के नेतृत्व में की गई।

विज्ञापन
account department of palika seal

विस्तार

रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी में मिली सफाई मशीन को लेकर पालिकाध्यक्ष का बयान सामने आने के बाद प्रशासन ने मंगलवार की शाम नगर पालिका के लेखा विभाग का दफ्तर सील कर दिया है। यह कार्रवाई एसडीएम सदर निरंकार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने एक पालिका कर्मी को हिरासत में भी ले लिया है। इस कार्रवाई का विरोध जताने डीएम आवास पर पहुंचे पालिका कर्मियों को एएसपी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी सोमवार को विधायक अब्दुल्ला आजम के करीबी माने जाने वाले अनवार और सालिम की निशानदेही पर गड्ढे में दबी हुई सफाई करने वाली मशीन मिली थी। पुलिस ने मशीन को नगरपालिका बताते हुए सपा नेता आजम खां, विधायक अब्दुल्ला आजम और पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस बीच मंगलवार को दोपहर लगभग 12बजे पालिकाध्यक्ष फात्मा जबीं ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि पुलिस का दावा गलत है। यह मशीन पालिका की नहीं है। पालिका मशीन वर्कशाप में मौजूद है। इसके शाम लगभग छह बजे एसडीएम सदर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने पालिका के लेखा विभाग के कार्यालय को सील करते हुए कुछ कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। इस कार्रवाई का विरोध जताने रात लगभग 9.30 बजे पालिका के कुछ कर्मचारी डीएम आवास पर पहुंचे थे, जिनको पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed