फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Accidents on highways due to stray animals are increasing

Rampur News: छुट्टा पशुओं से हाईवे पर बढ़ रहे हादसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:43 AM IST
विज्ञापन
Accidents on highways due to stray animals are increasing
रामपुर। नगर व हाईवे पर दिन-रात घूमने वाले छुट्टा पशु हादसों का कारण बन रहे हैं। प्रशासन पशुओं को गोशाला भेजने की व्यवस्था नहीं कर रहा है। नगर व क्षेत्र में सैकड़ों गोवंशीय छुट्टा पशु घूम रहे हैं। बृहस्पतिवार रात अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष पंडित रघुनंदन भारद्वाज को नैनीताल हाईवे पर छुट्टा पशु ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिकों का कहना है कि अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में घूमने वाले यह छुट्टा पशु शहर में भी घुस आए हैं। प्रशासन की अनदेखी की बजह से शहर की गलियों व नैनीताल हाईवे, केमरी रोड, स्वार रोड, अहरो रोड, नवाबगंज रोड समेत सभी प्रमुख रोडों पर यह छुट्टा पशु दिन रात घूमते व बैठे हुए देखे जा सकते हैं। लोगों का कहना है कि यह पशु खेतों में नुकसान करने के अलावा शहर में भी अब नुकसान कर रहे हैं।
विज्ञापन

हाईवे व अन्य रोडों पर वाहन चालक वाहन समेत इन पशुओं से टकरा कर घायल हो रहे हैं। लगातार बढ़ रहे हादसों से सभी लोग बेहद परेशान हो चुके हैं। आरोप है कि प्रशासन इनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। नगर में नैनीताल हाईवे स्थित केमरी तिराहे, खंड विकास कार्यालय के सामने, शनिवार की साप्ताहिक बाजार के सामने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोड पर रात भर छुट्टा पशुओं का आतंक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

लोगों ने बताईं समस्याएं
हाईवे किनारे घूमने व रात भर बैठने वाले यह छुट्टा पशु हादसों को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रशासन को इस बारे में ध्यान देना चाहिए। - अबरार खां,चाय विक्रेता, बिलासपुर
हाईवे पर रात में बैठने वाले इन छुट्टा पशुओं से अक्सर दो पहिया व चार पहिया वाहन टकरा जाते हैं, जिससे वाहन चालक परेशान हैं। नौबतराम प्रजापति, कोठा जागीर

नगर के टैक्सी अड्डे पर सवारी के इंतजार में कार खड़ी रहती है। छुट्टा पशु कई बार उसे क्षतिग्रस्त कर चुके हैँ। हारुन अहमद,बिलासपुर
छुट्टा पशु हाईवे के अलावा नगर के तमाम मोहल्ले में लोगों को घायल कर रहे हैं। प्रशासन को पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजना चाहिए। संजय यादव, निवासी साहूकारा
----------
नगर व क्षेत्र में घूम रहे गोवंशीय छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने के निर्देश खंड विकास अधिकारी व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को दिए जा चुके हैं। जल्द ही पशुओं को गोशाला भेजा जाएगा। - हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed