{"_id":"6a1497f478d7ec946d098544","slug":"accident-on-highway-while-going-to-nainital-amroha-businessman-died-rampur-news-c-282-1-rmp1004-171829-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नैनीताल जाते समय हाईवे पर हादसा, अमरोहा के कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नैनीताल जाते समय हाईवे पर हादसा, अमरोहा के कारोबारी की मौत
Tue, 26 May 2026 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 26 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। अमरोहा के एक बुटीक कारोबारी की सोमवार सुबह रामपुर बाईपास पर बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने 10 दोस्तों के साथ नैनीताल जा रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
मृतक की पहचान अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के कालाकुआं निवासी अभिनव दुआ (26) के रूप में हुई है। अभिनव अमरोहा में बुटीक का कारोबार करते थे। वह अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग बाइकों से नैनीताल घूमने निकले थे। अजीतपुर बाईपास के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी।
हादसे के बाद उनके साथी घायल अभिनव को उठाने की कोशिश करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अभिनव को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर अभिनव के पिता जगदीश दुआ अन्य परिजनों के साथ रामपुर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से बेटे के शव का पोस्टमार्टम न कराने की अपील की। पुलिस ने परिवार की सहमति लेने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि परिवार कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता था। अभिनव अविवाहित थे। उनके परिवार में माता-पिता और बड़े भाई वैभव हैं, जो दिल्ली में सरकारी नौकरी करते हैं।