फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   abhay gupta became bjp district president

अभय गुप्ता बने भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
abhay gupta became bjp district president
रामपुर। बुधवार रात भाजपा प्रदेश चुनाव कमेटी ने नए जिलाध्यक्षों के नाम की सूची जारी कर दी। जिसमें रामपुर में अभय गुप्ता को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। दिन भर कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें बधाई देत रहे।
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ता के रूप में बूथ अध्यक्ष के पद से भाजपा में राजनीति का सफर शुरू करने वाले अभय गुप्ता को अब पार्टी ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। अभय गुप्ता पिछले करीब दो दशक से पार्टी में सक्रिय राजनीति में हैं। वो बूथ अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ के मंडलाध्यक्ष, दो बार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा में विभाग संयोजक, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी, खेलकूद प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक, 2014 लोकसभा चुनाव में रामपुर नगर विधानसभा का प्रभारी, 2017 विधानसभा चुनावों में चमरौआ विधानसभा का प्रभारी, 2019 लोकसभा चुनाव में मुरादाबाद नगर विधानसभा का प्रभारी रहे। हाल ही में रामपुर जनपद का जिला सदस्यता प्रमुख रहते हुए उन्होंने 50 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष करीब एक लाख लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में अपने नाम की घोषणा के बाद अभय गुप्ता पहले भमरौआ मंदिर गए और जलाभिषेक किया, इसके बाद गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जाकर मत्था टेका। यहां पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उन्हें सिरोपा भेंट किया। इस अवसर पर निर्मल सिंह, अवतार सिंह, गुलशन अरोरा, हरभजन सिंह, सोनू, बलवीर अरोड़ा, तरनजीत सिंह, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।इसके बाद लोनिवि गेस्ट हाउस और उनके आवास पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मिलकर पार्टी को रामपुर में मजबूत करना है। यही सब का लक्ष्य होना चाहिए। इस दौरान राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पेक्सफेड चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, मोहन लाल सैनी, ज्वाला प्रसाद गंगवार, काशीराम दिवाकर, अमरीश पटेल, प्रेमशंकर पांडे, सुभाष भटनागर, आकाश सक्सेना, हरिओम मौर्य, दीक्षा गंगवार, जुगेश अरोड़ा, सुरेश गंगवार, मोहन लोधी, अर्चना गंगवार, हंसराज पप्पू ,प्रेमपाल सैनी, कपिल गुप्ता, देवेश गुप्ता, प्रमोद अहूजा, नरेंद्र गंगवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed