{"_id":"683e04f9b62ce71eb9016ed3","slug":"abdullah-azams-aunt-appeared-in-court-and-gave-testimony-rampur-news-c-282-1-rmp1021-146883-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कोर्ट में पेश हुईं अब्दुल्ला आजम की माैसी, दी गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कोर्ट में पेश हुईं अब्दुल्ला आजम की माैसी, दी गवाही
Tue, 03 Jun 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से अब्दुल्ला की मौसी को गवाही के लिए कोर्ट में पेश किया गया। उनकी गवाही पूरी हो गई। कोर्ट ने इस दौरान एक गवाह को डिस्चार्ज कर दिया।
अब मामले की सुनवाई छह जून को होगी। इस दौरान अब्दुल्ला कोर्ट में पेश हुए, जबकि सपा नेता आजम खां की सीतापुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई।
अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पैन कार्ड और पासपोर्ट रखने का मामला शहर विधायक आकाश सक्सेना ने 2019 में सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया था। इस मामले में सपा नेता आजम खां भी आरोपी हैं। यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। इस केस में सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से सपा नेता आजम खां की साली हरदोई निवासी तनवीर फात्मा कोर्ट में पेश हुईं और गवाही दी।
विज्ञापन
उनकी गवाही पूरी हो गई। भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि इस मामले में सोमवार को चार गवाह आने थे, लेकिन एक ही गवाह आया। एक गवाह को कोर्ट ने डिस्चार्ज कर दिया। वहीं दूसरी ओर अब्दुल्ला पर दर्ज आप नेता फैसल लाला को धमकाने के मामले में भी कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान स्थगनपत्र दिया गया, जिस पर इस मामले की सुनवाई नहीं हुई। अब इस मामले की सुनवाई दस जून को होगी।