{"_id":"6148cdb78ebc3e3eb0223134","slug":"abdullah-azajm-passport-issue-rampur-news-mbd4033701157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में दर्ज हुए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में दर्ज हुए बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड, दो पासपोर्ट व दो जन्म प्रमाण पत्र मामलों में सोमवार को कोर्ट में तारीख नियत थी। जिसमें दो पासपोर्ट मामले में स्कूल प्रधानाचार्य के बयान दर्ज हुए हैं। दो पासपोर्ट मामले में अब अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी। वहीं दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में मंगलवार 21 सितंबर को सुनवाई होगी।
भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट व दो पैन कार्ड मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन सभी मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। जिसमें कोर्ट में आरोप तय हो चुके हैं और अब गवाही-जिरह की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को तीनों मामलों में कोर्ट में तारीख नियत थी। जिला शासकीय अधिवक्ता अरुण प्रकाश सक्सेना ने बताया कि सोमवार को कोर्ट में दो पासपोर्ट मामले में स्कूल प्रधानाचार्य का बयान दर्ज किया गया है, बयान दर्ज किए जाने के बाद अभी जिरह की प्रक्रिया बाकी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी। इसके साथ ही दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में मंगलवार 20 सितंबर को सुनवाई होगी। जिसमें गवाही हो सकती है।