{"_id":"613fa1ae8ebc3eb6f973a331","slug":"abdullah-azajm-passport-issue-rampur-news-mbd402555596","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में हुई जिरह, आज भी होगी जिरह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में हुई जिरह, आज भी होगी जिरह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में सोमवार को कोर्ट में वादी आकाश सक्सेना की गवाही व जिरह हुई। इस मामले में कोर्ट ने मंगलवार 14 सितंबर की तारीख तय की है। जिसमें वादी से जिरह जारी रहेगी।
अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट व दो पैन कार्ड मामले में कोर्ट में आरोप तय हो चुके हैं। दोनों मामले एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे हैं। सोमवार को अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में कोर्ट में तारीख थी। अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में जुलाई 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सिविल लाइंस थाने में दर्ज इस मुकदमे में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रक्रिया चल रही है। जिसमें अब्दुल्ला आजम पर आरोप तय हो चुके हैं। मामले में सोमवार को कोर्ट में तारीख थी। वादी आकाश सक्सेना के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि सोमवार को कोर्ट में वादी आकाश सक्सेना से जिरह हुई जो कि मंगलवार को भी जारी रहेगा। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि सोमवार को वादी आकाश सक्सेना की गवाही और जिरह की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मामले में मंगलवार 14 सितंबर को भी जिरह होगी।