{"_id":"68e2d96bfd72f11fa708eff0","slug":"a-young-woman-fed-up-with-domestic-strife-hanged-herself-to-death-rampur-news-c-282-1-rmp1016-155151-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: घरेलू कलह से तंग युवती फांसी के फंदे पर झूली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: घरेलू कलह से तंग युवती फांसी के फंदे पर झूली, मौत
विज्ञापन
शाहबाद। ढकिया चौकी क्षेत्र के रवाना पट्टी गांव में युवती कमलेश (22) फांसी के फंदे पर लटक गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना का कारण जानने की कोशिश का रही है। अचानक मौत से परिवार के लोग भी सदमे में है।
ग्रामीणों के अनुसार रवानी पट्टी गांव के रहने वाले हरि सिंह की बेटी कमलेश ने रविवार सुबह को आत्मघाती कदम उठा लिया। इस दौरान पिता खेत पर गए हुए थे, और मां भी नहीं थी। कयास लगाए जा रहे है कि दंपती की गैर मौजूदगी में युवती ने मकान के एक कमरे में जाकर दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई।
खेत से वापस लौटने पर जब बेटी ने कमरे की किवाड़े नहीं खोलीं, तो किवाड़ों को तोड़ा गया। कमरे के अंदर बेटी को फंदे से लटका हुआ देखकर परिवार के सभी लोगों की चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। उधर घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि घटना का कारण पता करने की पुलिस कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।