{"_id":"6674cfef222b37177309945b","slug":"a-young-man-was-hit-by-a-car-while-crossing-the-road-died-rampur-news-c-282-1-rmp1006-124095-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सड़क पार करते युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सड़क पार करते युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
रामपुर। नैनीताल हाईवे पर सड़क पार कर रहे राजेंद्र (32) को बृहस्पतिवार दोपहर एक कार ने टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, वहीं कार को कब्जे में ले लिया है। मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
थाना स्वार क्षेत्र के पुसवाड़ा गांव निवासी राजेंद्र पुत्र नत्थू अपने बहनोई राजेश के घर खोदपुरा गांव में आया हुआ था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे पत्थरखेड़ा के चौराहे पर बहनोई की दुकान से हाईवे पार कर पकौड़ी लेने जा रहा था। रामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह हाईवे पर करीब 10 मीटर दूर जाकर गिरा। टक्कर लगने के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। मृतक के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री है। प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।