फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A young man died in a collision with a pickup, his companion was seriously injured.

Rampur News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
A young man died in a collision with a pickup, his companion was seriously injured.
केमरी। घर से ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। हादसे मिलक थाना क्षेत्र के गांव सिर्रा निवासी यशविंदर सिंह (35) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गांव खमरिया निवासी नरेंद्र घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

रविवार देर रात मिलक थाना क्षेत्र ग्राम सिर्रा निवासी यशविंदर सिंह (35) अपने साथी ग्राम खमरिया निवासी नरेंद्र के साथ बाइक से बिलासपुर स्थित एक पेपर मिल में ड्यूटी करने जा रहे थे। मिलक बिलासपुर रोड स्थित ग्राम म्यूड़ी के पास पीछे से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची केमरी पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के एंबुलेंस से बिलासपुर सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने यशविंदर को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी नरेंद्र की हालत गंभीर देख उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया। यशविंदर के दो बच्चे हैं। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन कब्जे में ले लिए गए हैं। पिकअप चालक मौके से भाग गया। घटना की अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed