फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A world of high-tech farming showcased at the farmers' fair.

Rampur News: किसान मेले में सजा हाईटेक खेती का संसार

Wed, 30 Sep 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 30 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
A world of high-tech farming showcased at the farmers' fair.
रामपुर। पनवड़िया स्थित सांस्कृतिक सद्भावना केंद्र मंगलवार को किसानों के लिए हाईटेक खेती की पाठशाला बन गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुरू हुए तीन दिवसीय विराट किसान मेले के पहले दिन करीब एक हजार किसानों ने पहुंचकर आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी ली।
विज्ञापन

मेले में 60 से अधिक स्टॉलों पर उन्नत बीज, कृषि यंत्र, ड्रोन, सोलर पंप और कृषि रक्षा से जुड़ी तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। उद्घाटन के दौरान 10 किसानों को तोरिया मिनी किट वितरित की गईं, जबकि ई-लॉटरी से चयनित दो किसानों को अनुदानित ट्रैक्टरों की चाबियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

शहर विधायक आकाश सक्सेना, डीएम अजय कुमार द्विवेदी और सीडीओ गुलाब चन्द्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद अधिकारियों ने प्रदर्शनी में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। जेके एग्री जेनेटिक्स, इण्डो स्विस और त्रिमूर्ति प्लांट साइंस समेत विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उन्नत बीज, कृषि रक्षा उत्पाद और नई पीढ़ी के कृषि यंत्रों की जानकारी दी। किसानों ने भी स्टॉलों पर पहुंचकर कम लागत में अधिक उत्पादन, फसल रोगों से बचाव और आधुनिक खेती के तरीकों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में रामपुर के अलावा सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच और श्रावस्ती के किसानों ने भी भाग लिया। पहले दिन कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से सीधे संवाद किया। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने फसल चक्र, मृदा स्वास्थ्य, जल संरक्षण, कीट एवं रोग नियंत्रण और फसल प्रबंधन के वैज्ञानिक उपाय बताए। किसानों को खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया गया।
कृषि अधिकारियों ने बताया कि कृषि यंत्रों पर अनुदान की प्रक्रिया ई-लॉटरी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से की जा रही है। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि किसानों को पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी हासिल करनी चाहिए। उन्होंने किसानों से कृषि वैज्ञानिकों से संवाद कर मिट्टी, कीट एवं रोग प्रबंधन और फसल उत्पादन की नई तकनीकों को समझने की अपील की। डीएम ने कहा कि किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों और वैज्ञानिक तकनीक से जोड़ना मेले का प्रमुख उद्देश्य है। वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर खेती की उत्पादन लागत कम की जा सकती है और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

--------------
आज अचीवर किसान होंगे सम्मानित
मेले के दूसरे दिन खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अचीवर किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मेले में किसानों को एक ही स्थान पर बीज, कृषि यंत्र, तकनीकी सलाह और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed