{"_id":"6a455ed9c88986418e0efb88","slug":"a-transport-businessman-lodged-a-complaint-against-a-young-man-for-a-fraud-worth-crores-rampur-news-c-282-1-rmp1023-174574-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने युवक पर करोड़ों के फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने युवक पर करोड़ों के फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई
Thu, 02 Jul 2026 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मुरादाबाद के एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने शहर के एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी युवक पर फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपये के घपले का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मुरादाबाद की मानसरोवर कॉलोनी निवासी पंकज नारंग ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। रामपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में टैगोर स्कूल के पास रहने वाला अक्षय मैनी भी ट्रांसपोर्ट का काम करता है, जिससे दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी।
पंकज नारंग का आरोप है कि अक्षय मैनी ने उन्हें अपनी कंपनी मैसर्स मैनी सक्सेना ट्रांसपोर्ट कंपनी में निदेशक बनाया था और कारोबार व टेंडरों की जानकारी देने का आश्वासन दिया था। बाद में बिना उनकी जानकारी और सहमति के उनके दस्तावेजों तथा कथित फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर कंपनी में अन्य साझेदारों को शामिल किया गया और बैंक खातों से वित्तीय लेनदेन किए गए।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनके पैन और केवाईसी संबंधी विवरण का दुरुपयोग करते हुए मोबाइल नंबर तक बदल दिया गया, जिससे उन्हें कंपनी की गतिविधियों की जानकारी नहीं मिल सकी। मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने विरोध किया और डीआईजी से शिकायत की।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि अक्षय मैनी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।