{"_id":"69d3fd5b27ead0ff270b4c8a","slug":"a-speeding-car-hit-two-bikes-four-youths-were-seriously-injured-rampur-news-c-282-1-smbd1027-168064-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, चार युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, चार युवक गंभीर घायल
Tue, 07 Apr 2026 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
मिलक। कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे रामपुर और मुरादाबाद के चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मिलक के असदुल्लापुर निवासी संजू अपने साथी बंटी के साथ बाइक से लौट रहे थे। गुरुद्वारे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक से भी टकरा गई, जिस पर मुरादाबाद के फैजान और समीर सवार थे। दोनों एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे।
हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। फैजान और समीर को हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि संजू और बंटी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने फरार कार चालक की तलाश तेज कर दी है। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद