{"_id":"69de89f0ef4460730004f766","slug":"a-report-was-filed-against-the-couple-for-misbehaving-with-a-woman-rampur-news-c-282-1-rmp1013-168674-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: महिला से अभद्रता करने पर दंपती पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: महिला से अभद्रता करने पर दंपती पर रिपोर्ट
Wed, 15 Apr 2026 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
केमरी। पुरानी मुकदमेबाजी को लेकर महिला के साथ गाली-गलौज व धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि मंगलवार को थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा तारन निवासी जरीना ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि उसका अपने पड़ोसी इसरार और उसकी पत्नी नासरीन से पुराना मुकदमा चल रहा है। इस बात को लेकर दोनों उससे रंजिश रखते हैं। साथ ही मुकदमे में बयान बदलने की धमकी भी देते रहते हैं। आरोप है कि सोमवार सुबह दोनों पति-पत्नी उसके साथ गाली-गलौज करते हुए बयान नहीं बदलने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद