{"_id":"6a135aee75d748ed4107a266","slug":"a-report-of-a-deadly-attack-on-four-people-including-a-kota-dealer-has-been-filed-rampur-news-c-282-1-smbd1029-171738-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कोटा डीलर समेत चार पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कोटा डीलर समेत चार पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज
Mon, 25 May 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 25 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के गांव नानकार रानी निवासी मोहम्मद नाजिम ने गांव के कोटा डीलर और उसके साथियों पर रंजिशन कार से टक्कर मारकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सीओ के आदेश पर पुलिस ने कोटा डीलर समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़ित की तहरीर के अनुसार करीब 30 दिन पहले राशन वितरण को लेकर नाजिम की गांव के कोटा डीलर जुल्फेकार से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि उस दौरान जुल्फेकार ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन तभी से आरोपी पक्ष रंजिश रखने लगा।
पीड़ित ने बताया कि 15 मई की शाम उसका भाई इरफान और भतीजा मोहम्मद जैद बाइक से मसवासी से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में सफेद रंग की कार में सवार जुल्फेकार, उसका भाई आसिम उर्फ छोटू और दो अज्ञात युवक उनका पीछा करने लगे। जान का खतरा महसूस होने पर दोनों ने बाइक गांव खानपुर की ओर मोड़ दी।
विज्ञापन
आरोप है कि मजार के पास मेंथा टंकी के निकट आरोपियों ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपियों ने कार वापस लाकर दोनों को कुचल दिया, जिससे उनके पैर टूट गए और सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।