{"_id":"680d41449571d24d700687ea","slug":"a-girl-student-was-molested-on-the-road-her-photos-were-also-made-viral-rampur-news-c-282-1-rmp1001-144319-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: छात्रा से राह चलते छेड़खानी, फोटो भी किए वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: छात्रा से राह चलते छेड़खानी, फोटो भी किए वायरल
Sun, 27 Apr 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
सैदनगर। छात्रा से स्कूल आते-जाते बीच रास्ते में छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसके कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं।
मामला अजीमनगर थाने की खौद चौकी का है। क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी कॉलेज में पढ़ने जाती है। इस दौरान गांव के ही दो युवक उसको राह चलते परेशान करते हैं। साथ ही उसके साथ छेड़खानी करते हैं। जबकि, एक युवक उसकी बेटी को फोन करने का दबाव बनाता है।
मना करने पर युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देते हैं। छात्रा के भाई ने जब इस तरह की हरकत को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी गाली-गलौज की। साथ ही उसकी बहन के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिए। इस मामले को पुलिस को तहरीर दी है। संवाद