फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A fight broke out between two groups while returning after offering namaz, and an FIR was lodged against six people.

Rampur News: नमाज पढ़कर लौटते समय दो पक्षों में मारपीट, छह लोगों पर प्राथमिकी

Thu, 12 Mar 2026 12:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 12 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out between two groups while returning after offering namaz, and an FIR was lodged against six people.
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र के मंसूरपुर गांव में नमाज पढ़कर लौटते समय दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम मंसूरपुर निवासी सरफराज अहमद की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। मंगलवार को वह नमाज पढ़कर मस्जिद से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही मुराद अली, शाहरूख और ईसाक अली ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। शोर-शराबा होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे सिविल लाइंस कोतवाली लेकर आए।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं दूसरी ओर मुराद अली की ओर से भी तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि गांव के सरफराज, उसके भाई मोहम्मद शावेज और सईद अहमद ने नमाज पढ़ने के दौरान उसके साथ मारपीट की और धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed