{"_id":"69c6ce21b0cdf99f9d0c8630","slug":"a-day-long-search-operation-was-carried-out-in-shahabad-to-find-a-leopard-but-no-traces-were-found-rampur-news-c-282-1-rmp1016-167291-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शाहबाद में तेंदुए की तलाश में दिनभर चला सर्च ऑपरेशन, नहीं मिले निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शाहबाद में तेंदुए की तलाश में दिनभर चला सर्च ऑपरेशन, नहीं मिले निशान
Sat, 28 Mar 2026 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। मदारपुर-जयतोली पुल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग सक्रिय हुआ और शुक्रवार सुबह से जंगल व आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला।
बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद ग्रामीणों में डर फैल गया। शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया और तेंदुए के पंजों के निशान तलाशने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआती जांच में कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले।
बाद में रामपुर से एसडीओ संजीव चौधरी, वन रेंजर शिव शंकर यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया, फिर भी तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
-- -
बयान
तेंदुए की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तेंदुए के पंजों के निशान नहीं मिले। कई जगह तलाश की गई पर कोई ठोस सुराग नहीं मिला। फिर भी ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। -शिवशंकर यादव, वन रेंजर अधिकारी
-- -
शावक होने की चर्चा
शाहबाद। तलाशी के दौरान कुछ लोगों ने यह भी चर्चा की कि राहगीरों ने तेंदुए के साथ एक छोटे शावक को भी देखा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संवाद